नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन के कार्यवाही की शुरूआत सांसदों को शपथ दिलाने से हुई. संसद सत्र के पहले दिन ही आने वाले दिनों की झलक देखने को मिल गई. समाजवादी पार्टी के सांसद अपने हाथ में संविधान की प्रतियां लेकर संसद भवन पहुंचे.सपा सांसदों का नेतृत्व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे थे । संसद भवन में अखिलेश यादव के एक हाथ में संविधान की प्रति थी. दूसरे हाथ में उन्होंने फैजाबाद से जीते सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ थाम रखा था।

इस दौरान अखिलेश की पत्नी और मैनपुरी से सांसद चुनी गईं डिंपल यादव दोनों नेताओं को निहारते हुए नजर आईं.संसद की सीढ़ियों पर अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया । इस दौरान सोनियां गांधी ने अवधेश प्रसाद से कुछ बात भी की. सपा के सभी सांसद लाल रंग की टोपी और लार रंग का गमछा लगाए हुए नजर आए । सपा की महिला सांसदों ने गमछा तो पहना था लेकिन लाल टोपी नहीं लगाई थी। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटें जीती हैं ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version