
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड, पटना, कर्नाटक, और गुवाहाटी में नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है। विभु बाखरू, जस्टिस (दिल्ली) को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, आशुतोष कुमार, कार्यवाहक चीफ जस्टिस, (पटना) को गुवाहाटी हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, विपुल मनुभाई पंचोली, जस्टिस, (पटना) को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. जबकि झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस.रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उच्च न्यायालय गुजरात के न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
चार जजों का किया गया तबादला : इन नियुक्तियों के अलावा, चार मुख्य न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया है। जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय ट्रांसफर हुए हैं। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट से तेलंगाना हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड से त्रिपुरा स्थानांतरित हुए हैं, जबकि न्यायमूर्ति केआर श्रीराम को मद्रास हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया है। ये न्यायिक नियुक्तियां और ट्रांसफर भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाले सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा की गई सिफारिशों पर आधारित थे।