तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार को तड़के ईडी ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय की ये रेड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई। एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले से जुड़ी हुई है. एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी इस मामले की जांच के दायरे में हैं।

आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने साल 2018 से 2019 के बीच तत्कालीन सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि IT फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी।

ईडी की ये छापेमारी केरल हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को CMRL की उस याचिका को खारिज करने के बाद हुई, जिसमें इस मामले में ED की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी।

ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस : ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस भी कर रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version