पटना। अटल पथ पर पुनाईचक के पास बुधवार की देर रात वाहन जांच कर रही पुलिस टीम को दीघा से आ रही गाड़ी (स्कॉर्पियो) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला पुलिस कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।इस हादसे में एसके पुरी थाने के तीन पुलिसककर्मी घायल हो गए। एसआई, एएसआई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन से उस गाड़ी में भी टक्कर मार दी, जिसे रोककर पुलिस जांच कर रही थी।दोनों वाहन में सवार तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसमें महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिस गाड़ी से टक्कर हुई, उसमें भाजपा का झंडा लगा है। तलाशी लेने पर उसमें से एक हूटर भी मिला है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।घटना की सूचना पाकर एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सभी थाना क्षेत्र की पुलिस वाहन जांच में जुटी थी। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। तीन पुलिसकर्मी घायल है।

वहीं, वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  एसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी और थानों की पुलिस वाहन जांच कर रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब दस बजे से एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ के सर्विस लेन पर जांच कर रही थी। एक वाहन को सड़क किनारे रोका गया था। उसकी जांच की जा रही थी।तभी दीघा की तरफ से आर ब्लाक की तरफ तेजी से जा रही गाड़ी ने पुलिस टीम को टक्कर मारते हुए उस वाहन से टकरा गई, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी।टक्कर इतना जोरदार था कि महिला पुलिसकर्मी उछल कर डिवाइडर पर जा गिरी। वहीं, एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश कुमार सड़क किनारे गिर गए। लोगों की मानें तो उस गाड़ी में तीन लोग सवार थे, उसमें दो लोग घायल हो गए। जबकि चालक फरार हो गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version