• पर्यावरण सेवा सप्ताह मना रहा लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर

  • जागरूकता फैलाने के लिए बांटे थैले व पौधे

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की ओर से पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। 18 से 24 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों में कपड़े के थैले व पौधे का वितरण, सड़कों की साफ – सफाई, नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि शामिल है।

इस उपलक्ष्य में नागाबाबा खटाल सब्जी मंडी में लोगों के बीच 150 से ज्यादा कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही मोराबादी स्थित बापू वाटिका के पास पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बारे में लायन सुजीत कुमार ( द्वितीय वीडीजी – चयनित ) ने कहा कि जब तक हम प्लास्टिक की थैलियों को एक सिरे से नकारेंगे नहीं, तब तक पर्यावरण को सुरक्षित रखना मुश्किल होगा।

उन्होंने सबों से कपड़े की थैलियों को उपयोग में लाने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के, अमित कुमार साहू , श्रवण बरनवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, गणेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार वर्मा, सुबोध चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, नीलिमा जायसवाल, पुष्पलता वर्मा, बाला सिंह, सत्या सिन्हा, गौरव अग्रवाल, कुमार मिथलेश, विजय कुमार, नितिन कुमार आदि ने अपना सहयोग दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version