रांची। भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रांची के चिरोंदी स्थित आशिर्वाद बैंक्वेट हॉल मेंनवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का अभिनंदन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया।

अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण साहू ने किया।

अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कार्यकतार्ओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकतार्ओं के जी तोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा कि रांची की जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमे जो भी परिश्रम करना पड़े हम करेंगे।

उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा की राज्य जंगल राज्य की ओर बढ़ रहा है। चोरी-डकैती राज्य में आम हो चुका है। पूरे देश में झारखंड भ्रष्टाचार के लिए चर्चित है। श्री सेठ ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता झामुमो सरकार की विदाई कर देगी।

रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अभी हम सभी सेमीफाइनल जीतें हैं। फाइनल चुनाव विधानसभा का होने वाला है। आने वाले विधानसभा चुनाव में रांची लोकसभा के सभी सीटों पर भाजपा की विजय होगी।।

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा की पूरा देश मोदी के नीतियों पर विश्वास कर रही है। झारखंड की जनता का विश्वास मोदी की नीतियों पर कायम है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कमर कश कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने कार्यकतार्ओं का आभार जताते हुए कहा की महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी चार विधानसभा में भाजपा का परचम फिर से लहरेगा। आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के सांसद और नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार एवं नरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version