
रांची। संत माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर रांची में शनिवार को बच्चों की प्रतिभा को निखारने लिए जूनियर सेक्शन के बच्चों को दो ग्रुपों में बांटकर सलाद मेकिंग कंपटीशन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से पंचम तक के बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज सुमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका अर्शी बानो, तबस्सुम खातून, सरिता कुमारी, अंजू कुमारी, सुनीता धर और नाफिस फातिमा ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया।
छात्रों ने पत्ता स्लाद, मक्का स्लाद, क्रीम स्लाद, स्प्राउट स्लाद, कैप्सिकम ट्रेन, चिकपी स्लाद, आलू चाट, वाटरमेलन मान्स्टर, मस्कमेलन बास्केट, पास्ता एंड मैक्रोनी स्लाद, थाई स्लाद, वेजी पास्ता, प्रोटीन एंड मिनरल स्लाद, न्यूट्री स्लाद, फ्रूट स्लाद, फ्रूट चाट, कार्न चाट के अलावे कई प्रकार सलाद बनाया। बच्चों ने फल और सब्जियों से बने कई प्रकार के गुलदस्ता को भी बनाकर प्रदर्शनी के लिए रखा गया। विद्यार्थियों को सब्जी, फल और अंकुरित बीज से सलाद बनाने एवं सजाने की विविध प्रकार की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के निदेशक डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए संतुलित आहार में फलों, सब्जियों एवम अंकुरित अनाज के सलाद का होना बहुत जरूरी है। साग-सब्जी, फल एवम अंकुरित अनाज हमारे स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक एवम उपयोगी है। इससे एक ओर जहां हम निरोग रहते हैं तो दूसरी तरफ इससे हमें शारीरिक और मानसिक रूप से बल मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशिका सुषमा सिन्हा एवम प्राचार्या श्रावणी पाण्डेय के द्वारा विजयी प्रतिभागी के रूप में ग्रुप ‘ए’ से प्रथम पुरस्कार अनीश लिंडा (कक्षा II) को, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस रोजारियो (कक्षा I) को एवम तृतीय पुरस्कार सम्मलित रूप से ऐश्वर्या कुमारी (कक्षा II) और युसूफ अली (कक्षा II) को दिया गया। जबकि ग्रुप ‘बी’ से प्रथम पुरस्कार अमन कच्छप (कक्षा III) को, द्वितीय पुरस्कार सम्मलीत रूप से कृष्णा दास (कक्षा IV) और अंश मुंडा (कक्षा V) को एवम तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से हिमांशु उरांव (कक्षा II) और एलिस तिर्की (कक्षा V) को दिया गया।
