
कीव । यूक्रेन में रूस के हवाई हमले ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। शनिवार को कीव क्षेत्र में रातभर रूसी हमले हुए। इनमें 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कीव क्षेत्र के गवर्नर तिमुर तकाचेंको के मुताबिक, हमले के बाद बुचा जिले के प्रभावित इलाकों से 380 से ज्यादा लोगों को निकाला जा रहा है। रिहायशी इलाकों में भी हमलों का असर देखने को मिला है। कई जगहों पर नुकसान की खबर है। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, कीव के पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित एक वेयरहाउस को रूसी ड्रोन ने निशाना बनाया। ड्रोन के गिरने के बाद वहां भीषण आग लग गई। इसके बाद लगातार विस्फोट होने लगे। यूक्रेन के अभियोजकों के मुताबिक, वेयरहाउस में विस्फोटक वस्तुएं रखी हुई थीं।
