
मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.53 पर स्थिर रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.53 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में उसने 83.50 से 83.54 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।
