रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रांची पुलिस ने मंगलवार को शहर के नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी के संचालक रामजी यादव के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

मिली जानकारी के अनुसार, अवैध नकदी की सूचना पर नामकुम स्थित यूनिवर्सिटी, मां कलावती अस्पताल और चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी स्थित संचालक के आवास में छापेमारी की गयी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि छापेमारी के दौरान अबतक 67 लाख रुपये नकदी और जमीन में निवेश करने के कागजात बरामद किये गये हैं। पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर को इससे पूर्व रांची पुलिस ने नामकुम स्थित जीडी गोयनका स्कूल में छापेमारी कर एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये बरामद किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version