पूर्णिया। बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए गिनती जारी है। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल आगे चल रहें हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दूसरे स्थान रक। आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। 10 जुलाई को हुए मतदान में 52.75% वोटिंग हुई थी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। पूर्णिया कॉलेज परिसर में कुल 28 टेबलों पर मतगणना हो रही है। रुपौली उपचुनाव की चौथे राउंड की काउंटिंग में जेडीयू के कलाधर मंडल 5038 वोट से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। कलाधर मंडल को चौथे राउंड तक 22168 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। निर्दलीय शंकर सिंह 17130 वोट के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं बीमा भारती को अब तक मिले 12223 वोट मिले हैं।

तीसरे राउंड में ही जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बढ़त बना ली है। कलाधर मंडल को 17303 वोट मिले। शंकर सिंह को 12950 और बीमा भारती को 7856 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी कलाधर मंडल आगे थे। उन्हें 12132 वोट मिले थे। शंकर सिंह को 6573 और बीमा भारती को 6365 वोट मिले थे। कलाधर मंडल 5559 वोटों से आगे थे। इसके अलावे पहले राउंड में कलाधर मंडल 2433 वोटों से आगे थे। उन्हें 6588 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह को 4155 वोट मिले थे। आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती 2359 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version