रांची। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान आज संपन्न हुई। सूत्रों के अनुसार राजद के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इन तीनों ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के पक्ष में वोट दिया। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के 2 और माले के एक विधायक ने भी खेला किया।झारखंड राज्यसभा चुनाव में दो राज्यसभा सीटों के लिए हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी, जिन्हें एनडीए का समर्थन है। जीतने के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों के प्रथम वरियता के वोट हासिल करने होंगे।झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं, जिनमें हेमंत सोरन के झामुमो के 34 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक, राजद के 4 विधायक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के 2 विधायक शामिल हैं। वहीं एनडीए के कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21, लोजपा (रामविलास), आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version