सिवान । प्रधानमंत्री पीएम मोदी आज बिहार के सिवान में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीति सिर्फ अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए है। वे इसके लिए करोड़ों लोगों का नुकसान करने से भी नहीं हिचकिचाते। मोदी ने यह भी कहा कि RJD ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है। बिहार में पोस्टर लगे हैं जिनमें RJD से आंबेडकर के अपमान के लिए माफी मांगने को कहा गया है।

मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस आंबेडकर की तस्वीर को पैरों में रखती है। वहीं, मोदी बाबा साहेब को दिल में रखते हैं। उन्होंने कहा कि RJD वालों के मन में दलितों और पिछड़ों के लिए कोई सम्मान नहीं है। मोदी ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि ये परिवार के हित के लिए करोड़ों परिवारों का अहित करने से नहीं चूकते हैं।

मोदी ने पुरानी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में बहुत बुरा हाल था। लेकिन अब एनडीए सरकार ने इसे बदल दिया है। उन्होंने लोगों से एनडीए का समर्थन करने की अपील की ताकि बिहार और आगे बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं ने 20 साल पहले बिहार की बुरी हालत के बारे में सिर्फ कहानियों में ही सुना है। उन्हें यह अंदाजा नहीं है कि ‘जंगलराज’ वालों ने बिहार को कितना बर्बाद कर दिया था। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बिहार ने सदियों तक भारत को आगे बढ़ाया। लेकिन कांग्रेस के ‘पंजे’ और आरजेडी के ‘लालटेन’ ने इसे पलायन का प्रतीक बना दिया था।


बिहार तरक्की करेगा, तभी देश तरक्की करेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। बीते 10 सालों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। लोगों के घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचाया गया है। बिहार के छोटे-छोटे शहरों में नए स्टार्टअप खुल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही महाशक्ति बनेगा और इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होगी। बिहार समृद्ध होगा, तभी देश विकसित होगा। उन्होंने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही एक महाशक्ति बनेगा। इसमें बिहार का बड़ा योगदान होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर बिहार तरक्की करेगा, तभी देश तरक्की करेगा।

नीले रंग का गमछा लेकर बिहार आए पीएम मोदी : इस दौरान पीएम मोदी का नीला गमछा भी चर्चा में रहा। नीला रंग अक्सर दलितों के आंदोलनों और बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़ा होता है। कुछ दिनों पहले एनडीए के नेताओं ने लालू यादव पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने आंबेडकर का अपमान किया है। यह आरोप लालू यादव के जन्मदिन के एक वीडियो के आधार पर लगाया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एनडीए नेताओं का कहना है कि उस वीडियो में आंबेडकर का अपमान किया गया है। दरअसल, इस रैली में पीएम मोदी का पहनावा भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने नीले रंग का गमछा ओढ़ा हुआ था, जिसे दलित क्रांति और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से जोड़ा जाता है। माना जा रहा है कि सायासी तौर पर पीएम मोदी ने लालू यादव को घेरने के लिए नीले रंग का गमछा का उपयोग किया। हाल ही में एनडीए के नेताओं ने लालू यादव के जन्मदिन के एक वायरल वीडियो के माध्यम से आरजेडी सुप्रीमो पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version