
लंदन : दो साल पहले वार्षिक ‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में पहली बार जगह बनाने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति इस सूची के 2024 के संस्करण में और ऊपरी पायदान पर पहुंच गए हैं।
उनकी रैंकिंग में उछाल की वजह इंफोसिस का शेयर है। सुनक और अक्षता दोनों की उम्र 44 वर्ष है। यह दंपती पिछले साल 65.1 करोड़ ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में पिछले साल के 275वें पायदान से चढ़कर 245वें स्थान पर पहुंच गया है।
इसके साथ ही वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री आवास “10 डाउनिंग स्ट्रीट को अपना घर कहने वाले सबसे धनी लोग” बन गए हैं।
