
रांची : श्रीराम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पीतांबर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 1 से 5 जून तक अखंड ज्योति प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान किया।
लालपुर स्थित विनायका ज्योतिष केंद्र में 1 जून को अखंड ज्योति प्रज्जवलित करने के बाद हनुमान चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्री गोवर्द्धन मठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के वानप्रस्थी शिष्य चंद्रभूषण पाठक ने धर्म , अर्थ, काम और मोक्ष की सिद्धि के द्वारा मानव जीवन को सार्थक बनाने में धार्मिक अनुष्ठान की महत्ता पर सारगर्भित व्याख्यान दिया तथा सनातन परंपरा पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पुरी पीठाधीश्वर की ओर से भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान और प्रकल्पों की भी जानकारी दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों ने अंगवस्त्र ओढा़कर तथा माला पहनाकर उनको सम्मानित किया।
ये बने कार्यक्रम के साक्षी
वानप्रस्थी चन्द्र भूषण पाठक के अतिरिक्त रक्तांबर महाराज, ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुबांशु द्विवेदी, राकेश सिंह, राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, अजय मिश्रा, मोनू विश्वकर्मा, दयानंद शर्मा, राजेश प्रसाद, संदीप कुमार,श्याम कुमार सिंह आदि इस कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित सांसद संजय सेठ और पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
गौरतलब है कि श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत में राम राज्य लाने, अखण्ड भारत की स्थापना करने, हिन्दू एकता मजबूत करने, गो माता को राष्ट्रमाता बनाने तथा रामचरित मानस को घर-घर पहुंचाने के लिये प्रयत्नशील है।
