
रांची : धुर्वा क्षेत्र के जेएससीए स्टेडियम के पास पिछले 7-8 दिन से दो लावारिस महिलाएं सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। इनको देखने वाला कोई नहीं था। ये कौन हैं और कहां से यहां आई, किसी को पता नहीं था।
ऐसे में धुर्वा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह बमबम के प्रयास से उनकी मदद की गई। धीरेंद्र सिंह ने मर्सी ओल्ड एज होम के संचालक हिलेरिउस एक्का से बात की।
उनके आग्रह पर संस्था के कुछ लोग आगे आये। फिर दोनों महिलाओं को वे अपनी गाड़ी में बिठाकर वृद्धाश्रम ले गए। आश्रम में दोनों को भोजन दिया गया और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनके बारे में जानने की कोशिश की जा रही है।
इन दोनों महिलाओं को आश्रम भेजने में सुधीर गुप्ता, श्याम कुमार, कृष्ण, चिंटू, दीपू , विकास, निरंजन हार्डवेयर मुकेश और अन्य लोगों का सहयोग रहा।
