
रांची। कोतवाली थाना पुलिस ने कचहरी रोड के होटल अर्श स्थित तमाशा बीयर बार में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बिल्डर रमेश शर्मा, मनोज पंडित, अनिल चंद्र मंडल, सचिन कुमार शामिल है। इनके पास से एक लाख 81 हजार नगद, सैमसंग कंपनी का साउंड सिस्टम, ताश का पत्ता, शराब, एक आईफोन और अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने रविवार को बताया कि तमाशा बियर-बार के आस-पास के लोगों के शिकायत पर सूचना प्राप्त हुआ कि जोर-जोर से आवाज में लाउडस्पीकर पर अभद्र अभद्र गाना बजाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को कठिनाई हो रही है। इस सूचना से अपने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
इसके बाद तमाशा बियर-बार एवं उसके ऊपर स्थित तमाशा रेस्टो बार जेड 03 होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम के जरिये तमाशा बियर-बार और तमाशा रेस्टोबार जेड 03 होटल कचहरी रोड को विधिवत घेराबन्दी कर छापेमारी और तालाशी किया गया तो वहां के कमरे में जोर-जोर से अभद्र गाना बजाते हुए कुछ लोग नशा करते हुए जुआ खेल रहे थे।
जुआ खेलने वाले लोगों ने होटल के तीसरे फ्लोर पर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे को टिश्यू पेपर से ढंक दिया था। इसके बाद जुआ का संचालन हो रहा था। छापेमारी टीम के जरिये घटनास्थल से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
