
रांची। पैसे रखे जाने की सूचना पर रांची पुलिस की टीम सरला बिरला स्कूल समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई है। रांची पुलिस की टीम एक साथ कई जगह पर पहुंच कर छापेमारी में जुटी हुई है ।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और वाईवीइन यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी की गई थी। जहां भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. अब एक बार फिर से पैसे मिलने की सूचना पर आज छापेमारी की जा रही है। पुलिस जिन जगहों पर रेड कर रही है उसमें सरला बिरला स्कूल, उषा मार्टिन, अनगड़ा रिसोर्ट और एक BJP नेता का ठिकाना शामिल है।
कार की स्टेपनी से 25 लाख बरामद :
गिरिडीह । जिला प्रशासन ने 25 लाख रुपए बरामद किए हैं. इस रकम को झारखंड बिहार के सीमा पर बुधवाडीह (सरौन) चेकपोस्ट पर चल रहे वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को एसएसटी के द्वारा बरामद किया गया है। कुल रकम 25 लाख रुपए के साथ कार (स्विफ्ट डिजायर) को भी जब्त किया गया है. सभी रुपये कार की स्टेपनी के अंदर छिपकर रखा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने वहां पर सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है. पूरे मामले से जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व गिरिडीह के एसपी डॉक्टर विमल कुमार को अवगत करा दिया गया है।
