रांची । रांची में पुलिस ने लगातार बढ़ रही चेन छिनतई की घटनाओं पर आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के सरगना असरुद्दीन अंसारी और उसके सहयोगी पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 30.08 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि असरुद्दीन अंसारी लंबे समय से राजधानी में चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने अब तक रांची के कई इलाकों में 12 से 14 चेन स्नैचिंग की घटनाएं की हैं। हाल ही में, 11 सितंबर को चुटिया थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छीनने का जिम्मेदार भी वही था।

एसएसपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह मामला तब सामने आया, जब 11 सितंबर 2025 को चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास एक बाइक सवार अपराधी ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। जांच के दौरान पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधी की पहचान की. इसके बाद, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने रांची के अलग-अलग इलाकों में 12 से 14 चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर, पुलिस ने कडरु फुल टोली स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पू सोनार को भी गिरफ्तार किया, जो छीने हुए सोने को खरीदता था।

पुलिस ने पप्पू सोनार की दुकान से 11 सितंबर को छीनी गई सोने की चेन सहित, गला कर बनाए गए सोने के अन्य आभूषण भी बरामद किए, जिनका कुल वजन लगभग 30.08 ग्राम है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version