
नयी दिल्ली। झारखंड महिला कांग्रेस के प्रदेश बनीं रमा खलखो। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया पार्टी ने श्रीमती रमा खलखो को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि एडवोकेट तुलिप ब्रेन मिरांडा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती खलखो आदिवासी समुदाय से संबद्ध हैं और झारखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। रमा खलखो रांची की मेयर रह चुकी है। रमा खलखो रांची ग्रामीण कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुकी है। झारखंड में संगठन स्तर पर हो रहे बड़े बदलाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी महिला को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
