रांची। दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की राशि का भुगतान कर दिया। जिले की 3 लाख 93 हजार 994 लाभुकों के बैंक खातों में 2,500 रुपये की दर से सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है। इसके तहत कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, योजना के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लाभुक महिलाओं को सितंबर 2026 की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान किया गया है. दुर्गा पूजा से पहले राशि मिलने से महिलाओं और उनके परिवारों को त्योहार के दौरान आर्थिक मदद मिलेगी. प्रशासन ने बताया कि राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी गई है।

अनगड़ा में 16681, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13347, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10042, बेड़ो में 20555, बुंडू में 8566 और बुंडू नगर पंचायत में 3558 लाभुकों को राशि मिली है। वहीं बुढ़मू में 17760, चान्हो में 19336 और हेहल शहरी क्षेत्र में 16285 लाभुकों के खाते में भुगतान किया गया है। इटकी में 10136, कांके में 31483, कांके शहरी क्षेत्र में 1281, खलारी में 9590 और लापुंग में 11,819 लाभुकों को सम्मान राशि दी गई है।

वहीं मांडर में 22936 और नगड़ी में 18281 लाभुकों के खाते में राशि पहुंची है. नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8210 और नामकुम में 17942 लाभुकों को भुगतान किया गया है. वहीं नामकुम शहरी क्षेत्र में 9493 लाभुकों को राशि मिली है. ओरमांझी में 17847, राहे में 9527, रातू में 20329, सिल्ली में 21269 और सोनाहातू में 13084 लाभुकों के खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है. तमाड़ में 18744 और टाउन अर्बन क्षेत्र में 25893 लाभुकों को सितंबर माह की राशि का भुगतान किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version