रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। दो दिनों तक चली जांच और आपत्तियों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, नामांकन दाखिल करने के बाद उनका पर्चा होल्ड पर रख दिया गया था। नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी कुछ दस्तावेजों में उनका नाम परिमल नाथवानी, जबकि कुछ में नाथवानी परिमल दर्ज था।

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पर फैसला रोकते हुए मामले की जांच शुरू की थी।

दो दिनों तक चले विवाद और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद चुनाव अधिकारियों ने परिमल नाथवानी का नामांकन वैध मानते हुए उसे मंजूरी दे दी। इससे राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में उनके उम्मीदवार बने रहने का रास्ता साफ हो गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version