Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

    June 26, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    • तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
    • जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत में कोई बड़ा हमला हुआ तो घुस कर मारेंगे, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
    Blog

    भारत में कोई बड़ा हमला हुआ तो घुस कर मारेंगे, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

    News MaatiBy News MaatiSeptember 29, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत में कोई बड़ा आतंकवादी हमला होता है, तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारा जायेगा। श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती इलाके गुएज के में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद फैल जाये। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे (पाकिस्तान) नहीं चाहते कि यहां लोकतंत्र पनपे। लेकिन लोगों का साहस देखने के बाद मुझे यकीन है कि अब दुनिया की कोई भी ताकत यहां के लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकती है।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह एक नया भारत है और आतंकवाद के खिलाफ, अगर जरूरत पड़ी तो वह सीमा पार जाकर उसका सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि और जो लोग सीमा पार से भारत को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि अगर भारत में कोई बड़ा आतंकवादी हमला होता है, तो वे जहां भी बैठे हों, हम घुस कर मारेंगे।

    श्री सिंह ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आयी है, कश्मीर में शांति है और इस सच्चाई से कोई इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने पाकिस्तान की वित्तीय सेहत को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में जम्मू-कश्मीर को विशेष पीएम पैकेज दिया गया था। आज पीएम पैकेज 90,000 करोड़ रुपये का है। और आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह राशि कितनी है। जिस राशि के लिए पूरा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने भीख मांग रहा था, हमारी सरकार ने उससे कहीं ज्यादा जम्मू-कश्मीर को दी है।

    उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास और यहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करती है। श्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में वित्तीय सहायता का इस्तेमाल आतंकवाद की फैक्टरियां चलाने के लिए किया जाता है और यह लंबे समय से चल रहा है। आतंकवाद का यह कारोबार लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। मैं आपको यह आश्वासन देना चाहता हूं।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद की हर घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तान बेनकाब हो चुका है। रक्षा मंत्री ने भारत की ओर से पाकिस्तान से संपर्क बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पैदल ही पाकिस्तान गये थे। उन्होंने श्री मोदी की वर्ष 2015 की लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ह्लहमारे प्रधानमंत्री मोदी जी सभी प्रोटोकॉल तोड़कर नवाज शरीफ के लिए पाकिस्तान गये। भारत में हर सरकार ने पाकिस्तान को समझाया है कि वह अपनी धरती पर चल रहे आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को बंद करे, लेकिन आज तक उसने उन्हें बंद नहीं किया। यहां तक कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

    श्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और कश्मीर को बदनाम करने की कोशिश करता है।उन्होंने कहा कि इस बार तुर्की ने पाकिस्तान का साथ छोड़ दिया और उसने संयुक्त राष्ट्र के भाषण में कश्मीर का जिक्र नहीं किया। तुर्की ने भी पाकिस्तान को समझ लिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दो परिवारों अब्दुल्ला और मुफ्ती पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश में केवल राजनीति की है। रक्षा मंत्री ने लोगों से गुरेज घाटी के समग्र विकास को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा, ह्लजम्मू-कश्मीर का चुनाव सरल नहीं है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है। और यह इसकी विशिष्टता की अभिव्यक्ति है। इस देश के निर्माण में हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक महत्वपूर्ण वोट देकर आप अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Jharkhand

    रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

    By News MaatiJune 26, 202621

    रामगढ़। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप गुरुवार देर रात लगभग साढ़े 11…

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

    June 26, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.