रांची। कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास एक अगस्त को राजेश मुंडा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना में शामिल सौरभ कुमार सिंह नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बतलाया कि वह चन्दवे बस्ती के राम पाहन, जो जमीन दलाली का काम करता है, उसके साथ लोगों को धमकाने का काम किया करता है।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजेश मुंडा का राम पाहन के साथ फोरलेन सड़क में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन, अंचल कार्यालय में जमीन के दस्तावेजीकरण और मुआवजा को लेकर जमीनी विवाद था। राम पाहन के कहने पर ही जमीनी विवाद को लेकर राजेश मुंडा की हत्या करने का आपराधिक षडयंत्र रचा गया था। राम पाहन पूर्व में हत्याकांड शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपित मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। वर्तमान में वो गोन्दा थाना क्षेत्र के पतराटोली में रहता है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version