
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और संसद के निचले सदन में उत्तर प्रदेश की रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राहुल गांधी द्वारा रिक्त वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यहां अपने आवास पर इस मुद्दे पर चर्चा के बाद खरगे संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट पर बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी।
लोक सभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने दो सीटों वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी।
यह दूसरी बार होगा जब राहुल वायनाड से चुने गए हैं। रायबरेली को अपने पास रखने का फैसला करके राहुल का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है, जो सबसे ज्यादा 80 लोक सभा सीटों वाला राज्य है।
