पटना। भोजपुर गायक छोटू छलिया के गाने से राबड़ी इतनी खुश हुईं की अपनी हाथों से सोने का कंगन उतार कर इनाम के तौर पर दे दिया। दरअसल, लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित उनके आवास पर एक बेहद दिलचस्प वाकया शुक्रवार देर रात को सामने आया। लालू यादव के 79वें जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगाने के लिए एक भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मशहूर भोजपुरी लोक गायक छोटू छलिया अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया ।

लालू प्रसाद यादव ने 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया। पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पर रात को ही उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ केक काटकर इस खास दिन की शुरूआत की। सुबह होते ही उनके आवास पर बधाई देने वाले नेताओं और समर्थकों की लंबी कतार लग गई। इस खास मौके पर आरजेडी कार्यकतार्ओं और नेताओं ने पूरे राज्य में अलग-अलग तरीकों से अपने नेता का जन्मदिन सेलीब्रेट किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version