
रांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ रीझू नायक को रवीन्द्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
डॉ महतो और डॉ नायक ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद, आगरा द्वारा आयोजित किये गए एक समारोह में उनको शिक्षा, संस्कृति, नागपुरी साहित्य सेवा, कला, शोध, समाज सेवा, तथा राजनीति आदि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए संस्था के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।