Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब

    September 26, 2026

    फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन

    September 26, 2026

    कल खुले रहेंगे अधिकांश बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब
    • फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन
    • कल खुले रहेंगे अधिकांश बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
    • UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
    • एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
    • रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    • हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
    • जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जेपीएससी घोटाला मामले में तीसरे दिन भी पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते से पूछताछ, फिर बुलाया, अब सदस्यों पर कसेगा शिकंजा
    Jharkhand

    जेपीएससी घोटाला मामले में तीसरे दिन भी पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते से पूछताछ, फिर बुलाया, अब सदस्यों पर कसेगा शिकंजा

    News MaatiBy News MaatiAugust 1, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही सीआईडी को जांच में अब जेपीएससी के सदस्यों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। सदस्यों के विरुद्ध मिली जानकारियों का सीआईडी सत्यापन कर रही है। सत्यापन के क्रम में अगर उनसे पूछताछ की आवश्यकता महसूस होगी तो सीआईडी सदस्यों को भी समन कर पूछताछ के लिए बुलाएगी। सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते से शुक्रवार को भी करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। यह तीसरा दिन था, जब सीआईडी ने खियांग्ते से पूछताछ की है। पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है। उन्हें सीआईडी ने चौथा समन भी कर दिया है और सोमवार (तीन अगस्त) को पूछताछ के लिए बुलाया है। शुक्रवार को खियांग्ते से पूछताछ के दौरान पहले से रिमांड पर लिए गए सभी आठों आरोपितों को एक-एक कर सीआईडी ने आमने-सामने बैठाया और क्रास पूछताछ की।

    परीक्षा के दौरान अनियमितता कैसे हुई, ओएमआर शीट में हेराफेरी कैसे हुई, पूरा घोटाला कैसे हुआ और घोटाले की राशि का वितरण किस तरह से हुआ सहित कई अहम बिंदुओं पर सीआईडी को पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। उपलब्ध दस्तावेज व पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर सीआईडी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। जेपीएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों से वसूली गई अवैध राशि के वितरण के पूरे नेटवर्क की भी सीआईडी जानकारी जुटा रही है। इससे संबंधित साक्ष्य भी सीआईडी को मिले हैं।

    जेल भेजे गए पांच आरोपी : सीआइडी ने रिमांड पर सात दिनों तक पूछताछ के बाद पांच आरोपितों को शुक्रवार को सीआइडी की रांची स्थित विशेष अदालत में प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश पर सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है। सीआईडी ने सात दिनों तक रिमांड पर जिनसे पूछताछ की है, उनमें जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी, दोनों तकनीकी प्रोग्रामर उस्मान व एबाद शामिल थे।

    सात दिनों की पूछताछ में आरोपितों ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता, ओएमआर शीट में हेराफेरी के विभिन्न बिंदुओं पर बड़ी जानकारी दी है। सीआइडी ने अब भी परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के तीन आरोपित कर्मी हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह व संजय कुमार को रिमांड पर पूछताछ जारी रखा है। सीआईडी की अपील पर 30 जुलाई से ही बड़ी संख्या में 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट की कॉपी सीआईडी को भेजनी शुरू कर दी है।


    शुक्रवार को भी सीआईडी के उपलब्ध कराए गए वाट्सएप नंबर व ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट की कॉपी भेजी है। सीआईडी ने ओएमआर शीट भेजने की अंतिम तारीख पांच अगस्त तक रखी है। इस अवधि में सभी सफल अभ्यर्थियों से प्रारंभिक परीक्षा के पेपर-1 व पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी की पीडीएफ बनाकर या फोटो खींचकर सीआईडी को भेजने का अनुरोध किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026

    पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब

    By News MaatiSeptember 26, 20261

    न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन का…

    फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन

    September 26, 2026

    कल खुले रहेंगे अधिकांश बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

    September 26, 2026

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब

    September 26, 2026

    फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन

    September 26, 2026

    कल खुले रहेंगे अधिकांश बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

    September 26, 2026

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.