रांची। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते शुक्रवार को भी सीआईडी कार्यालय जाएंगे। यह उनका तीसरा दिन होगा, जब सीआइडी कार्यालय में उनसे पूछताछ होगी। इससे पहले एल. खियांग्ते से 28 जुलाई को करीब साढ़े आठ घंटे व 29 जुलाई को करीब नौ घंटे तक सीआईडी ने लंबी पूछताछ की थी।

उन्हें 31 जुलाई (शुक्रवार) के लिए सीआईडी ने समन किया था। इससे पहले, दो दिनों की पूछताछ के दौरान सीआइडी ने उनसे 14वीं जेपीएससी परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ियों पर ही अधिसंख्य सवाल पूछे हैं।

परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ियों व परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के चयन में अनियमितता आदि के मामले में एल. खियांग्ते से सीआइडी विस्तृत जानकारी ले रही है। सीआइडी उनका पासपोर्ट जब्त कर उनके विदेश भ्रमण का डेटा भी खंगाल रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version