
कोलकाता। जबरन वसूली और अन्य मामलों में गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को उनके विधानसभा क्षेत्र फलता में हाफ-पैंट में घुमाया गया। पुलिस ने फलता विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर जहांगीर खान की परेड निकाली। पुलिसकर्मी चारों तरफ से जहांगीर को घेरकर चल रहे थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता का चुनाव काफी चर्चा में रहा। इस क्षेत्र में चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के धाकड़ अधिकारी अजयपाल शर्मा को चुनाव में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया था। अजयपाल शर्मा को ‘UP का सिंघम’ कहा जाता है।
अजयपाल शर्मा ने जहांगीर खान के घर पहुंचकर उसे चेतावनी दी थी कि अगर जनता को डराकर वोट डलवाने की कोशिश न करे। इसके बाद जहांगीर खान ने कहा था, कि ‘अगर वो सिंघम हैं तो मैं भी पुष्पा हूं’। इस बार के फलता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई और जहांगीर खान को हार का सामना करना पड़ा। अब जबरन वसूली और अन्य मामलों में जहांगीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
