गुमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुमला के सिसई प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के सिसई आगमन को लेकर छारदा रोड सिसई में तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। दोपहर में प्रधानमंत्री सिसई पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाली ली है। पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कई की व्यवस्था कई चक्र में होगी।

गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने के आसार है। जिसको लेकर भाजपा पार्टी दिन रात जनसंपर्क अभियान चला रही है और लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित कर रही है।

इस चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल को भाजपा के झंडा से पाट दिया गया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर मंच बनकर तैयार है। वहीं आम लोगों के बैठने के लिए भी इंतजाम किया गया है। सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेटिंग का भी कार्य आने जाने के लिए किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version