नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित युवती की मौत की घटना को लेकर मंगलवार को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानून का राज खत्म कर दिया है।

पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या होने का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version