रांची। झामुमो के संरक्षक सह राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंची। राष्ट्रपति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की। गौरतलब हो कि तबीयत बिगड़ने के बाद शिबू सोरेन को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थी। तब से उनका सोरेन परिवार से विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उनको बुआ कहकर पुकारते हैं। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी गुरुजी का हाल जानने अस्पताल गये थे और उनसे मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version