रांची। बूटी स्थित श्री महावीर मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव 21 फरवरी से धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 21 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकलेगी। दोपहर एक बजे वेदी पूजन के बाद मंडप प्रवेश होगा। संध्या आरती के बाद खीर भोग का वितरण किया जाएगा।

22 फरवरी को मंडप परिक्रमा, मंडप पूजन और संध्या आरती के बाद खिचड़ी वितरण के साथ अखंड कीर्तन शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक किया जाएगा। 23 फरवरी को मंडप परिक्रमा, देव पूजन, रुद्राभिषेक, हवन, महाआरती, ब्राह्मण विदाई के बाद भव्य भंडारा किया जाएगा। शाम सात बजे से जगराता आयोजित की जायेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version