
रांची। आजसू पार्टी ने हाल ही में भाजपा से लौटे अपने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव तथा संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी, युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है।
मन्नू अख्तर बने हजारीबाग जिला सचिव : मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है। इसी तरह, ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष तथा मो. कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
