
आरा। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान रांची से आरा और टाटा से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन । जिससे रेगुलर ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम किया जा सके। दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है ।
गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक कुल छह फेरे के लिए चलाई जाएगी जो प्रत्येक रविवार को रांची से 20.45 बजे चलकर रात्रि 12.05 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमो, 3.50 बजे गया जं, 5.35 बजे सासाराम, 6.48 बजे विक्रमगंज, 7.15 बजे पिरो रुकते हुए 9.15 बजे आरा जं पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में यह गाड़ी आरा जं से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10. बजे चलकर 10.23 बजे पिरो, 10.33 बजे विक्रमगंज, 11.20 बजे सासाराम, 13.50 बजे गया जं, 16.17 बजे गोमो, 17.40 बजे बोकारो रुकते हुए 20.45 बजे रांची जं पहुंचेगी।
इसी प्रकार, 08183/84 टाटानगर बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक कुल तीन फेरो के लिए चलाई जाएगी। जो प्रत्येक शुक्रवार को टाटानगर से 22.40 बजे चलकर अगले दिन 3. बजे आसनसोल, 10.45 बजे पटना, 11.50 बजे आरा रुकते हुए 15. बजे बक्सर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में प्रत्येक शनिवार को बक्सर से 17.15 बजे चलकर 18.15 बजे आरा जं, 19.25 बजे पटना व अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
