रांची । रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने एक जेवरात दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर दुकान के अंदर आए अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट को अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे। जेवरात दुकान में लूट की घटना से संबंधित तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी का अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

विरोध करने पर दुकानदार पर कर दिया हमला

ओरमांझी के जयहिंद ज्वेलर्स में अपराधियों ने अंदर घुसते ही लूट मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार सुधीर कुमार सोनी पर हमला भी किया गया, जिसमें वो घायल हो गए। ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए के आभूषण लूटकर अपराधी फरार हो गए।

ज्वेलरी शॉप में लूटपाट के दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग किए जाने की भी सूचना है। हालांकि इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में आए अपराधियों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और बंदूक की नोक पर जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया और वहां से चलते बने। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई। इसकी सूचना ओरमांझी थाने को जब दी गई। तो दलबल के साथ थाना प्रभारी वहां पहुंचे और जांच शुरू की गई है।

ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पूरे इलाके में अपराधियों की तलाश के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। इससे पहले भी राजधानी रांची के कांके रोड में एक फ्लावर डेकोरेटर की दुकान पर दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। ऐसे में लगातार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version