सिवान। पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड की। नवलपुर स्थित विधायक के आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उनके पैतृक आवास पर डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

एसपी पूरन कुमार झा के साथ मुफस्‍स‍िल और नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।ओसामा पर चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, चिकित्सक के कर्मियों सांग मारपीट करने धमकाने आदि से जुड़ा मामला महादेवा थाना में दर्ज है।

गोपालगंज जिला के माझागढ़ थाना क्षेत्र के कमनपुरा सह वर्तमान में गोरखपुर निवासी डाॅ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डा. सुधा सिंह की भूमि पर जबरन कब्जा, मारपीट व सीसी कैमरा तोड़ने के मामले में एफआई थी।

28 अप्रैल को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह की अदालत में ओसामा शहाब की ओर से अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उसके बाद ओसामा भूमिगत हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

डीआईजी ने बताया कि डॉक्‍टर की जमीन पर रंगदारी से कब्‍जा करने का एक मामला था। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। इसमें कई साक्ष्‍य मिले। आरोपितों में विधायक भी हैं। काेर्ट से वारंट मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी दो जगहों पर की गई, एक शहर में और दूसरा विधायक के पैतृक आवास पर।

छापेमारी में क्‍या मिला, इसपर डीआईजी ने कहा कि अभी अनुसंधान चल रहा है। उचित समय पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी। करीब दो घंटे तक छापेमारी की गई। इस दौरान ओसामा शहाब एवं उनकी मां हि‍ना शहाब घर में मौजूद नहीं थी। फिलहाल मामले में क‍िसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। चर्चा की माने तो ओसामा के पिता दिवंगत शहाबुद्दीन के पिता की पांच वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी सादे लिबास में पुलिस तैनात थी लेकिन ओसामा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version