रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के एक आरोपी ने हिरासत से फरार होने की कोशिश की. पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और मंडल टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने सैफ नाम के आरोपी को पहले गिरफ्तार कर रांची के कोतवाली थाने में रखा था। वह बाथरूम जाने के बहाने हिरासत से फरार हो गया. पुलिस टीम तुरंत उसके पीछे लग गई और मंडल टोल प्लाजा क्षेत्र में उसे घेर लिया.

रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर शैफ नाम बाथरूम जाने की इच्छा जताई। बाथरूम जाने के बाद प्रहरी दरवाजे के बाहर ही खड़ा था जबकि सैफ बाथरूम के अंदर चला गया. प्रहरी को चकमा देने के लिए सैफ ने नल को खोल दिया और बाथरूम की खिड़की से कोतवाली थाने के पीछे झाड़ियों के पीछे कूदकर फरार हो गया।

सैफ के थाना से फरार होने की सूचना मिलते हैं रांची पुलिस में हड़कंप मच गया एसएसपी, सिटी एसपी से लेकर तमाम थानेदार सैफ की तलाश में जुट गए इसी दौरान मांडर टोल प्लाजा के पास सैफ की सूचना मिली, जिसके बाद उसे टोल प्लाजा के पास ही घेर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस का राइफल छीनने और उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सैफ घायल हो गया। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी को घेरने के बाद उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। एनकाउंटर के बाद सैफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version