फारबिसगंज । बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को अररिया के फारबिसगंज आ रहे हैं। यहां वे हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां नौ विधानसभा क्षेत्रों यथा, अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के अलावा पूर्णिया के बनमनखी, सुपौल के त्रिवेणीगंज और छातापुर की जनता से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद लेंगे।

सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 10.55 में पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से फारबिसगंज कार्यक्रम स्थल पर 11.30 बजे पहुंचकर 12.15 तक रूकेंगे। वे यहां 45 मिनट रूकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भागलपुर हवाई अड्डा से सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह भी रहेंगे। साथ ही मेयर डा. बसुंधरा लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद अनिल यादव, कहकशां परवीन, सांसद अजय कुमार मंडल, गिरीधारी लाल यादव, विधान पार्षद डा. एनके यादव, विजय कुमार सिंह, सहित कई नेता मंच पर रहेंगे।

पूर्व विधायक अमन पासवान व निक्की हेम्ब्रम को भी मंच पर जगह दी गई है। कई विक्षुब्ध नेताओं को भी मंच पर जगह दी गई है। साथ दो दर्जन से अधिक नेताओं से प्रधानमंत्री मिलेंगे और उनकी बातों को सुनेंगे। उनके शिकवा-शिकायत को दूर करेंगे। मोदी अररिया में सभा को संबोधित करने के बाद भागलपुर आएंगे और एक घंटे तक भागलपुर में रहेंगे।

छठी बार फारबिसगंज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अररिया के फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छठी बार दिन के 11.40 बजे क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल में पीएम की सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मुस्तैद किए गए है। सभा स्थल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के आला अधिकारियों के अलावा स्पेशल ब्रांच के दो दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल व महिला पुलिस भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में पहुंचे पुलिस बल एवं फोर्स की रहने की व्यवस्था स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल सहित मैदान के नजदीक अन्य विद्यालय में की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version