रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची को दो नई सौगातें समर्पित करेंगे। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नवनिर्मित पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशनों का आज लोकार्पण होने जा रहा है ।इस आधुनिक विकास से रातू रोड और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधे तौर पर बेहतर रेल कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुद कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों का सफर अब और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।

पिस्का स्टेशन आनंद विहार की तर्ज पर बना : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची लोकसभा क्षेत्र के दो अमृत स्टेशन पिस्का और मुरी का लोकार्पण करेंगे। पिस्का को आनंद विहार बनाने का मेरा वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पिस्का स्टेशन पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के साथ लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। इस स्टेशन के लोकार्पण से रातू रोड एवं आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिल सकेंगी। पिस्का स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और विकसित होते देख मन अत्यंत प्रसन्न है।

पिस्का और मुरी स्टेशन का आधुनिक स्वरूप रांची के साथ ही राज्य के विकास को नई गति देगा। झारखंड में रेलवे अवसंरचना का यह अभूतपूर्व विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सतत प्रयासों का परिणाम है। रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने पिस्का नगड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया कि पिस्का स्टेशन का जीर्णोद्वार आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तर्ज पर किया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ऑन लाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version