रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिसई में खूंटी और लोहरदगा लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। यहां उनका स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव समेत अन्य नेताओं ने किया। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबको जोहार किया।

कहा कि सब आई बाबा, भाई बहिन, दीदी, बुजो और बाक्साइट नगरी लोहरदगा कर परिवारजन के मोर झारखंडी जोहार। मैं ये तय नहीं कर पा रहा हूं कि ये चुनाव सभा है या विजय सभा। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

पिछले साल उनके जन्मदिवस पर उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला। वहां की मिट्टी पर लगाने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं देश का पहला पीएम हूं, जो उस गांव जाकर मिट्टी को नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए सिर्फ एक नाम नहीं, मेरे लिए प्रेरणा है।  उनके जीवन की याद ने मुझे हर चुनौती से जीतना सिखाया है। मैं गरीबो-आदिवासियों के लिए काम करता हूं। मुझे कितनी गालियां पड़ती है।

मैंने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने कहा कि झाड़ू लगाने से क्या होगा, शौचालय बनाने से क्या होगा। मोबाइल डेटा सस्ता किया। गांव गांव में कामन सर्विस सेंटर खोले। जब हर गांव तक इंटरनेट पहुंचाने की ठानी तो जेएमएम और कांग्रेस वाले कहते थे कि गांव वालों को इसका क्या फायदा। गांव वाला तो अनपढ़ है। आज मेरे गांव का युवा सोशल मीडिया का हीरो है। कांग्रेस वालों ने इंटरनेट को अमीरों की चीज बना दिया। मैंने गरीबों के घर पहुंचा दिया है इंटरनेट को। आज देश में गरीब की चिंता आपका एक गरीब का बेटा मोदी कर रहा है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अनाज को सड़ा देती थी, लेकिन गरीबों को नहीं देती थी। आने वाले 5 साल मैं और रहूंगा। मैं गरीबों को अनाज दे रहा हूं, तो उन्हें तकलीफ हो रही है। देश की मालिक जनता है।  ये नही खाएंगे तो कौन खायेगा। आज देश में मुफ्त राशन मिल रहा है। कांग्रेस के शाही परिवार को तकलीफ हो रही है। मुझे पूछ रहे है कि मोदी अपने आप को क्या समझता है। ये आदिवासियों-गरीबों को मुफ्त अनाज देता क्यों है। इस देश के मालिक कांग्रेस वाले है। ये लोग नहीं खाएंगे तो कौन खाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version