रांची। प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं। वे 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री आज रविवार को झारखंड की यात्रा पर है और अब से कुछ देर पहले ही रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर छह वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया।।

इन रूट्स पर चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
ये छह नई ट्रेनें टाटा नगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटा नगर , राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा के बीच चलेंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे जबकि सूत्रों ने बताया था कि मोदी की वहां रोड शो करने की भी योजना है। इस रोड शो को फिलहाल रद्द कर दिया गया है क्योंकि वहां लगातार बारिश हो रही है। बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

पीएम मोदी अबुआ आवास योजना की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। इन वंदे भारत रेलगाड़ियों के शुरु होने से संपर्क सुविधा, सुरक्षित यात्रा और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नयी वंदे भारत ट्रेन के संचालन से इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो जाएगी।

वंदे भारत पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार हो रहा है और बेहतर संपर्क सुविधा के लिए इसमें नयी ट्रेन को शामिल किया जा रहा है। इसमें कहा गया, ”मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई ये ट्रेन लाखों यात्रियों को ‘लक्जरी’ और अत्याधुनिक सुविधाएं देती है।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version