
रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के रोटरैक्ट क्लब ने एनईपी सारथी के सहयोग से संस्थान के गेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार को पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों की स्मृति में 40 पौधरोपण किया गया। मौके पर सबसे पहले डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने पहला पौधरोपण करते हुए अभियान की शुरूआत की। उनके साथ डॉ उपाध्याय, डॉ शांडिल्य और डॉ मुखर्जी ने भी पौधारोपण किया।
मौके पर डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि परिसर से जुड़े ऐसे अभियान केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहकर पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान जारी रहने चाहिए। डॉ शांडिल्य ने रोटरैक्ट टीम के समन्वय की सराहना की, जबकि डॉ उपाध्याय ने छात्र सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छात्र मामलों के एसोसिएट डीन डॉ डीके उपाध्याय और डॉ गौतम शांडिल्य, डॉ सनत कुमार मुखर्जी तथा रोटरैक्ट क्लब के जनरल सेक्रेटरी पुरुषोत्तम मयूर भी मौजूद थे।

