पटना । प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में बदलाव तो होगा, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उनकी पार्टी जन सुराज ही जीते। प्रशांत किशोर ने यह बात एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि राज्य की 60 फीसदी से अधिक जनता बदलाव चाहती है, और बदलाव होगा।

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि बिहार में बदलाव तो तय है, पर जन सुराज ही जीतेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। प्रशांत किशोर ने कुछ समय पहले बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर यात्रा करने का ऐलान किया था। वह ‘बिहार बदलाव यात्रा’ भी कर रहे हैं और अपनी सभाओं में दूसरी पार्टियों पर खूब हमला बोल रहे हैं।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में इस बार चुनाव के बाद सत्ता बदलेगी, यह तय है। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज की जीत की गारंटी नहीं है। जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि एक जानकार के तौर पर वह 2025 के चुनाव को कैसे देखते हैं और नतीजे क्या हो सकते हैं, तो प्रशांत किशोर ने जवाब दिया कि एक जानकार के तौर पर मैं इतना ही कह सकता हूं कि बिहार में बदलाव होगा. नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में नया मुख्यमंत्री होगा। क्योंकि बिहार में बदलाव के लिए 60% से ज्यादा जनता तैयार है।

पीके ने आगे कहा कि अब उस बदलाव का मतलब यह नहीं है कि जन सुराज ही होगा। इसकी गारंटी नहीं है। वह तो आगे 4-5 महीने में तय होगा। लेकिन यह तय है कि बदलाव होगा। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि 2020 में जब जनता को परेशानी हुई, तो उन्होंने एनडीए को 125 सीटों पर रोक दिया। सारे जाति के समीकरण धरे के धरे रह गए। बिहार में लोगों को इतनी दिक्कत है कि इसके बाद एंटी इनकंबेंसी ना हो, यह मुमकिन नहीं है। इसका असर यह होगा कि बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा, कौन बनेगा इस पर बहस हो सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version