रांची। राजधानी के जुमार नदी में मनन विद्या स्कूल का एक छात्र डूब गया है। एनडीआरएफ की टीम छात्र को नदी से निकालने का प्रयास कर रही है।
सदर थाने के अनुसार छात्र का नाम पीयूष कुमार है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल के हॉस्टल से चार से पांच छात्र निकलकर नहाने के लिए जुमार नदी गए थे, जहां ये हादसा हो गया। नदी में डूबने वाला छात्र बिहार के गया जिला का रहने वाला है। छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version