रांची : झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और कथावाचक पीतांबर महाराज ने शुक्रवार को पद्यविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर श्री राम भद्राचार्य जी से मुलाकात की।

बिहार के सीतामढ़ी में हुई इस मुलाकात में श्री रामभद्राचार्य से पीतांबर महाराज ने सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और रांची में कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया।

श्री रामभद्राचार्य ने पीतांबर महाराज के सनातन धर्म को मजबूती देने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे रांची में कार्यक्रम के लिए विचारोपरांत समय देंगे।

गौरतलब है कि ज्योतिषशास्त्र के जरिये लोक मंगल के अलावा पीतांबर महाराज गरीब परिवारों की कुंवारी कन्याओं का विवाह करवाने के लिए भी जाने जाते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version