रांची। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को जनहित याचिका दाखिल की गई है। मामले में प्रार्थी बसंत प्रसाद ने कहा है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, पैसा लेकर पद बेचने का आरोप आया है।

इसकी सीआईडी चल रही है लेकिन सीआईडी की जांच काफी नहीं है क्योंकि इसमें बड़े चेहरे शामिल है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। प्रार्थी की ओर से कहां गया है कि झारखंड में टीडीपीएल द्वारा जो भी परीक्षा आयोजित हुई है, उसमें गलत तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराया गया है। प्रार्थी ने यह भी आग्रह किया है कि टीडीपीएल द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की जितनी भी परीक्षा ली गई है। सबकी सीबीआई जांच कराई जाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version