पटना । पटना हाई कोर्ट ने कांग्रेस को उसके सोशल मीडिया खातों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का कृत्रिम मेधा-निर्मित वीडियो हटाने का बुधवार को निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पी. बी. बैजंत्री ने यह आदेश विवेकानंद सिंह द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया। इस याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को भी प्रतिवादी बनाया गया था।

निर्वाचन आयोग के वकील सिद्धार्थ प्रसाद ने बताया, “अदालत ने वीडियो को तत्काल हटाने का आदेश देते हुए गांधी, फेसबुक, एक्स और गूगल को नोटिस भी जारी किया है।दरअसल, बिहार चुनाव के सरगर्मी के बीच 10 सितंबर को पीएम मोदी और उनकी दिवगंत मां को लेकर बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक AI वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर नया सियासी बवाल खड़ा हो गया। वीडियो में बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी और उनकी दिवगंत मां को निशाना बनाया गया है।

बिहार कांग्रेस ने ‘साहब के सपनों में आईं ‘मां’ के टाइटल के साथ एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे किरदार को दिखाया गया हैं। वीडियो में पीएम मोदी के सपने में उनकी मां आती हैं और उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपने नाम का इस्तेमाल करने के लिए डांटती हैं। वीडियो में मां के किरदार को यह कहते दिखाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version