
रामगढ़। रामगढ़ – रांची एनएच-33 पर चुटूपालू घाटी में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई। घाटी में यात्रियों से भरी बस और एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार यात्री इस घटना में बाल बाल बच गए, जबकि, ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही यात्रियों से भरी कृष्ण रथ नामक बस डिवाइडर से टकराते हुए बीचों बीच जाकर रुक गई। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। दूसरी घटना में रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर संख्या जीजे 12 बीजेड 3266 डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीचो-बीच पलट गई। घटना के बाद घाटी पूरी तरह जाम हो गई। इधर, घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस और एनएचएआई की रेस्क्यू टीम पहुंची। सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को साइड हटवाया, इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका।
